“ऑपरेशन आघात” के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP): जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत छाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कांसाबहार में दबिश देकर एक आरोपी को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 मई 2026 को थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कांसाबहार निवासी दिलीप चावले अपने घर के आंगन में अवैध रूप से हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में उप निरीक्षक मदन पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी दिलीप चावले अपने घर के आंगन में अवैध शराब के साथ मिला। पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब तथा दूसरी 5 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरी 5 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर उसके विरुद्ध थाना छाल में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मदन पाटले, आरक्षक राजेश राठौर, सतीश जगत, लालजीत राठिया तथा महिला आरक्षक रंजिता चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नशीले पदार्थों या अवैध शराब की बिक्री करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post